jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Harda News : जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है

हरदा : उपसंचालक कृषि श्री एम.पी.एस. चन्द्रावत ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हैं। उन्होने बताया जिले में रबी वर्ष 2023-24 हेतु यूरिया उर्वरक 13208 मीट्रिक टन, डीएपी 16455 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 3868 मीट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 348 मीट्रिक टन एवं एन.पी. के 2427 मीट्रिक टन उपलब्ध है। आज जिले में दिनांक को जिले में रबी वर्ष 2023-24 हेतु यूरिया 2617 मीट्रिक टन, डीएपी 160 मीट्रिक टन, एमएपी 662 मीट्रिक टन, एन.पी के 12ः32ः16 36.1 मीट्रिक टन, एमओपी 222.25 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 868.9 मीट्रिक टन उपलब्ध है। सिराली तहसील में रबी वर्ष 2023-24 हेतु यूरिया उर्वरक 482.26 मीट्रिक टन, डीएपी 685 सिंगल सुपर फास्फेट 344.55 मीट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 110.65 मीट्रिक टन एवं एन.पी.के. 64.1 मीट्रिक  टन उपलब्ध हुआ है। आज दिनाक को सिराली तहसील में रबी वर्ष 2023-24 हेतु यूरिया 49.385 मीट्रिक टन, डीएपी 45 मीट्रिक टन, एमओपी 17 मीट्रिक टन एवं एसएसपी 179.9 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
उपसंचालक कृषि श्री चन्द्रावत ने बताया कि सिराली तहसील ही नहीं वरन सपूर्ण जिले में जिला प्रशासन के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में उर्वरक वितरण कराया जा रहा है, सभी कृषकों को मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध हो रहा है। उर्वरक विकेताओं को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 में विनिर्दिष्ट प्रावधानों के तहत उर्वरक वितरण करने की सख्त हिदायत दी गई है यदि किसी प्रकार की कोई अनियमितता पायी जाती है तो उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्होने बताया कि जिले में अतिशीघ्र डीएपी उर्वरक की रैक प्राप्त होना प्रस्तावित है, जिससे सिराली तहसील में भी डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराया जायेगा। वर्तमान में कृषक बंधु खरीफ फसल की कटाई उपरांत खेतों की बखरनी कर रहे है। लगभग 7 दिवस पश्चात् चने की बोनी तथा 12-15 दिन पश्चात गेहूं की बोनी जिले में प्रांरभ होगी। उर्वरक वितरण सबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर अथवा शिकायत मिलने पर कृषि विभाग उर्वरक विक्रेताओं के विरूद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही करेगा।