jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

Harda News: 18 वर्षीय युवती की नाले में डूबने से हुई मौत !

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोटिया में शनिवार शाम को खाना बनाने के लिए पानी भरने गई। 18 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। देर रात शव को मॉर्चुरी में रखा गया।रविवार को शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोटिया में रहने वाले चंपालाल काजले अपने खेत में टप्पर बनाकर रहते हैं। वही से कुछ दूरी पर एक नाला है। जिसका पानी लोग दैनिक उपयोग में लेते हैं। शनिवार शाम को उनकी बेटी संजू काजले (18) साल खाना बनाने के लिए पानी भरने नाले पर गई थी।

- Install Android App -

इस दौरान पैर फिसलने से वह नाले के अंदर गहरे पानी में जाकर डूब गई। पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवती के शव को पानी से बाहर निकाला ओर पुलिस को घटना की सूचना दी । इधर युवती की मौत के बाद गांव में परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।