jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

Harda News: बिहार सरकार की मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने बकरी प्रजनन फार्म का अवलोकन किया

हरदा : बिहार सरकार की पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री श्रीमति रेणु देवी, ने गुरूवार को हरदा जिले में प्रवास के दौरान बैरागढ हरदा स्थित बकरी प्रजनन फार्म का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रजनन फार्म भारत सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन-उद्यमिता विकास कार्यक्रम से अनुदान प्राप्त योजना अंतर्गत संचालित है। मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने हितग्राही डॉ. यास्मिन अली एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों से योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और योजना के सुचारू एवं सफल क्रियान्वयन की सराहना की। इस दौरान पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. एस.के.त्रिपाठी, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. बांके उपस्थित रहे।