Harda News : कश्मीर के लिए हुए बलिदानी महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया माल्यार्पण
हरदा : भारतीय जनता पार्टी हरदा द्वारा स्थानीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि प्रेषित की गई यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान शिक्षाविद तथा चिंतक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122 वी जयंती स्थानीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ,डॉक्टर श्री रंगजी मुजूमदार और भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनसुख लोहाना ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने उद्बोधन में लोहाना ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के उपासक और सिद्धांत वादी तो थे ही इसके अलावा वह महान शिक्षाविद व चिंतक भी थे। उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किए जाने की पुरजोर वकालत की थी इसी तारतम्य में उन्होंने बिना परमिट लिए ही जम्मू कश्मीर में अनेक विशाल सभाओं का आयोजन किया था जिससे भयभीत होकर वहां के शासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा नजरबंद की स्थिति में 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनका अवसान हो गया । युग दृष्टा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में एक राष्ट्र दो ध्वज का प्रखर विरोध किया था। वे शेर के समान दहाड़ते हुए कहते थे कि जम्मू कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है किसी भी सूरत में एक राष्ट्र दो विधान दो निशान तथा दो प्रधान नहीं चलेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनिल शर्मा,सांसद प्रतिनिधि राजीव कमेडिया,भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री, देवीसिह सांखला,विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह चौहान , नगरपालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल पार्षद गण शुभम इवने ,कुंवर सिंह सानिया ,प्रदीप सोनी ,अजय शर्मा राम देवहरे ,विनोद गुर्जर ,प्रहलाद पटेल, कैलाश कुचबंदिया, संदीप पाराशर ,महेंद्र प्रजापति ,राजकुमार मौर्य ,संजय लोकवाणी ,रोहित लाठी, नरेंद्र सैनी ,कन्हैया लाल कुशवाहा, गजानन डाले सहित अनेक जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
अंत मे आभार प्रदर्शन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर ने किया ।

