jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Harda News: मतदाता जागरूकता के लिये रंगोली, व्यंजन व मेहन्दी प्रतियोगिताएँ सम्पन्न | Rangoli, Dishes and Mehendi competitions held for voter awareness.


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिला मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने हेतु रंगोली, व्यंजन व मेहन्दी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विभिन्न व्यंजनों के स्टाल के साथ-साथ ‘‘लोक तंत्र की राखी’’ का भी स्टाल लगाया गया था। कलेक्टर श्री गर्ग ने इस अवसर पर लगाये गये स्टालों का अवलोकन कर प्रतिभागियों की सराहना की तथा उनसे चर्चा भी की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई।