jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Harda Big News: शौच के लिए बाहर गई महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, महिला थाने में दुष्कर्म SC, ST में केस दर्ज, आरोपी फरार

हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करीबी एक गांव में शौच के लिए घर से बाहर गई एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है।

- Install Android App -

पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में आज आरोपी विजय पिता रेवाराम जाट के खिलाफ धारा 376, 506 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उसका पति गांव के ही एक किसान के यहां मजदूरी करता है। आरोपी विजय का मेरे पति से परिचय है इस अनुसार वह कभी-कभी उनके घर आता था। घटना पिछले महीने 16 दिसम्बर 2023 को रोज की तरह मेरे पति किसान के यहां काम करने गए हुए थे। इस दौरान वह अपने तीनों बच्चों के साथ अपने घर पर थी।

महिला ने बताया कि जब शाम के समय वह अपने घर से शौच करने के लिए गांव से कुछ दूरी पर जा रही थी। तभी दौरान आरोपी विजय जाट ने जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान जब वह जब चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर उसका पति काम से वापस लौटने के दौरान आ गया। इस दौरान वह मौके से भाग गया और जान से मारने की धमकी देकर गया।।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।