jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Harda: लोक सेवा केन्द्र टिमरनी व रहटगांव के संचालक पर अर्थदण्ड लगाया

हरदा रहटगांव  / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्ताे का पालन न करने पर लोक सेवा केन्द्र टिमरनी के संचालक श्री सचिन जैन व लोक सेवा केन्द्र रहटगांव की संचालक श्रीमति सुन्दरबाई पर 1-1 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। लोक सेवा केन्द्र संचालकों को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये निर्धारित शर्ताे के तहत आवेदकों को समय सीमा में चाहे गये दस्तावेज उपलब्ध कराएं अन्यथा भविष्य में भी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रबन्धक लोक सेवा श्री नितिन वर्मा ने बताया कि लोक सेवा केन्द्र संचालकों को सचेत किया गया है कि यदि अब भविष्य में नागरिकों को सेवा प्रदान करने में कोई कमी पाई जायेगी तो लोक सेवा केन्द्र का अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।