jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल समेत 144 मिसाइल को ले जाने में सक्षम है भारत का क्रूज

नई दिल्ली। ये दौर वैश्विक अशांति का दौर है। कई देशों की आपसी जंग चल रही है। कहीं तनाब है तो कहीं युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। ऐसी ही परिस्थितियों के चलते कटिंग एज वेपन हासिल करने की होड़ से मची हुई है। रूस-यूक्रेन, इजरायल-हमास और अब थाईलैंड-कंबोडिया के बीच सैन्य टकराव ने हर छोटे बड़े देश को अपने डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए मजबूर कर दिया है। पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भी टकराव हुआ। देश की सीमा एक तरफ पाकिस्तान तो दूसरी तरफ चीन से लगती है। इन दोनों देशों का भारत के प्रति व्यवहार और रवैये से पूरी दुनिया वाकिफ है। भारत भी इस बात को अच्छी तरह से समझता है। यही वजह है कि भारत सेना के तीनों अंगों (इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स) को लगातार अपग्रेड करने में जुटा है।

- Install Android App -

इसके तहत इंडियन नेवी प्रोजेक्ट-18 के तहत नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रॉयर डेवलप करने में जुटी है। यह डिस्ट्रॉयर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल समेत 144 मिसाइल को ले जाने में सक्षम है। इंडियन नेवी भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया अध्याय रचने जा रही है। प्रोजेक्ट 18 के तहत भारत अपनी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे अत्याधुनिक विध्वंसक युद्धपोत की सीरीज विकसित कर रहा है, जो न केवल आकार में मौजूदा विशाखापट्टनम-क्लास से बड़ी होगी, बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी कई गुना ज्यादा सक्षम होगी। करीब 13,000 टन वजनी यह युद्धपोत इतना विशाल होगा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इसे क्रूजर श्रेणी में भी रखा जा सकता है। यह आकार और मारक क्षमता के लिहाज से भारतीय नौसेना का सबसे उन्नत और शक्तिशाली युद्धपोत होगा। भारतीय नौसेना के भविष्य के सबसे महत्वाकांक्षी युद्धपोत प्रोजेक्ट 18 के तहत तैयार हो रहे डिस्ट्रॉयर की हथियार प्रणाली इसे अब तक का सबसे ताकतवर भारतीय युद्धपोत बना रही है। यह जहाज कुल 144 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (वीएलएस) सेल्स से लैस होगा, जो इसे किसी भी खतरे से निपटने में बहुआयामी क्षमता प्रदान करता है।