jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

उज्जैन में आधी रात छात्रों का हंगामा

उज्जैन। शहर के 2 बड़े शासकीय कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने एबीवीपी संगठन के साथ शनिवार देर रात कलेक्टर के बंगले के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया।  छात्र छात्राओं ने उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के बंगले के बाहर बिस्तर डाल प्रदर्शन किया। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपने अपने कॉलेजों के प्राचार्यों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दोनों कॉलेजों के होस्टलों में रह रहे मध्य प्रदेश व अन्य जगह के कुल 120 छात्र छात्राओं का सामान प्राचार्यों ने होस्टल के कमरों से बाहर फिंकवा दिया और कमरों में ताले लगा दिए हैं।

- Install Android App -

छात्र-छात्राओं का सामान फिकवाया हॉस्टल के बाहर
मजबूरन छात्र छात्राओं को बीते कुछ दिनों से होस्टल के बाहर गुजारा करना पड़ रहा है। छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा, मेस भी बंद कर दी गई। वे मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों से व अन्य राज्यों से यहां पढ़ने आए हुए हैं, ऐसे में वो कहा जाएंगे।  रहना खाना कैसे करेंगे? छात्रों ने जब कलेक्टर बंगले के बाहर बिस्तर डालकर प्रदर्शन शुरू किया तो प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासन और दोनों कॉलेज के प्राचार्य प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। छात्र छात्राओं से चर्चा की और उन्हें समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।

दोनों ही कॉलेजों की ओर से कहा गया, “जब छात्र छात्राओं को एडमिशन दिया गया था तब स्पष्ट कर दिया गया था कि 1 साल के लिए ही हॉस्टल सुविधा मिलेगी। ” शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रोफेसर इंचार्ज एल एस टिगारे ने कहा, “चूंकि एक साल पूरा हो गया। अब जो नए एडमिशन हुए हैं उन छात्र छात्राओं को हॉस्टल सुविधा दी जानी है। सभी छात्र छात्राओं को 2 महीने पहले से हॉस्टल खाली करने के लिए नोटिस दिए जा चुके थे। जब किसी ने भी हॉस्टल खाली नहीं किया, तो सख्ती दिखानी पड़ी। “