jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Indore News: एक करोड 18 लाख रुपये लोहा खरीदी की मगर रुपये नही दिए, लोहा व्यवसायी ने थाने में की शिकायत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : पालनगर देवास में फर्म चलाने वाले व्यवसायी से लोहे का सामान की खरीदी भिंड जिले क दो लोग करते थे उन लोगो ने कई बार सामान बुलाया तो उनका उधार रुपया भी होता जाता था। ऐसे करते उधारी करीब एक करोड़ से उपर की हो गई पहले टाल मटोल करते रहे अब कहते है कि सामान उन तक पहुंचा ही नही और रुपया देने से इकार कर दिया है।पीढ़ित थाने में शिकायत पर औद्योगिक पुलिस ने दो आरोपितों पर 1.18 करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर अमानत में खयानत, आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं लगाई हैं।
पुलिस मिली शिकायत के अनुसार फरियादी शाहिद पिता इकरामुद्दीन निवासी इंदौर की एसके स्टील फर्म पालनगर में है। पिछले कुछ समय से भिंड जिले के अशीष पिता रामकुमार और मोहित पिता मनोज सामान खरीदी करते थें। आशीष के आर्डर पर सामान भेजते थे और वह रुपये का भुगतान पीढ़ित के खाते में कर देता था। पिछले कुछ दिनों से इन्होने सामान तो बुलवाया मगर रुपया का भुगतान नही किया। इस प्रकार कुल राशि एक करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपये हो चुकी थी मगर इसका भुगतान नहीं होने पर फरियादी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपितों पर धारा 420, 406,120.बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर एसआई रवींद्र दंडोतिया द्वारा विवेचना की जा रही हैं।