jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

INDORE NEWS : फैक्टरी में दो बदमाशो ने संचालक पर कनफटी पर पिस्तौल तानकर 50 हजार लूूटे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | पालदा इलाके में शनिवार शाम को फैक्टरी में घुसकर लूट की वारदात हो गई। संचालक अपने केबिन में बैठा था उस दौरान टोपी लगाए व मुंह पर रुमाल बांधे दो बदमाश घुसे और पिस्टल अड़ा दी। बदमाश ने दो बार ट्रिगर दबाया लेकिन गोली नहीं चली, इस दौरान ड्राज से 50-50 हजार की दो गड्डियां निकाली, भागने में एक वहीं गिर गई। संचालक व कर्मचारी ने एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन जैसे तैसे झूमाझटकी कर वह फरार हो गया।

- Install Android App -

चंदननगर में डकैती डालने वाले चड्डी बनियान धारी गिरोह का अभी पता नहीं चला लेकिन इस बीच शनिवार को भंवरकुआं में लूट की वारदात हो गई। शाम करीब पौने सात बजे नाइलोन की रस्सी बनाने की फैक्टरी संचालित करने वाले निकेश अग्रवाल निवासी आरटीओ रोड केबिन में बैठे थे। साइड में एक कर्मचारी काम कर रहा था। भंवरकुआं टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक, इस बीच दो आरोपी अंदर आए। टोपी लगाकर आए आरोपी मुंह पर रुमाल बांधे थे। केबिन में घुसकर एक आरोपी ने निकेश पर पिस्टल तान दी तो उसने हाथ ऊपर कर लिए। आरोपी ने टेबल की ड्राज में हाथ डालकर 50-50 हजार की दो गड्डियां निकाल ली। पिस्टल वाले ने इस दौरान दो बार ट्रिगर दबाया लेकिन गोली नहीं चली। वे भागे तो एक नोट की गड्डी गिर गई। पिस्टल वाला बदमाश बाहर भागा तो पीछे निकेश व कर्मचारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी जैसे तैसे झूमाझटकी कर भाग गया। दोनों बदमाश कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश नजर आ गए। गोली नहीं चलने से पुलिस को आशंका है कि बदमाश नकली पिस्टल लाए थे।