jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Inodre News: दोस्त से नाराज नर्सिंग की छा़त्रा ने लगाई फांसी

युवाओं में आत्महत्या करने के मामले अब ज्यादा आ रहे हैं,जो किसी भी बात या अनहोनी पर डिप्रेशन में चले जाते हैं और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लेते है।यह बहुत ही गंभीर बात है। ऐसे लोग जिनके बच्चे घर से दूर रहकर पढ़ाई करते है उन्हे विशेष रुप से इस बात पर ध्यान देना चाहिए।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शनिवार को एक नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को मामले की खोजबीन में जानकारी हाथ लगी कि छात्रा का किसी युवक से दोस्ती थी और युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया था संभवतः इसी डिप्रेशन में उसने यह कदम उठाया हो।
भंवरकुंआ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती खरगोन जिले की युवती अंजु पिता पहाड़सिंह भामौर गणेश नगर में किराए के मकान में रह कर क्षिप्रा क्षेत्र के एक कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।शनिवार सुबह रूम पार्टनर अंजू के रूम में पहुंची तो वह फांसी लगा चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। युवती के परिजनों को खरगोन खबर कर दी है।