jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

MP News : नरवाई जलाने के मामले में दो किसानों पर एफआईआर हुई दर्ज, कलेक्टर ने की अपील किसान नरवाई न जलाए खेतो को होता है नुकसान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24कटनी। खेतों में गेंहू की फसल कटने के बाद बचे अवशेष नरवाई को खेत से साफ करने के लिए किसानों द्वारा खेतो में आग लगाई जाती है। इससे कई बार भीषण आगजनी की घटनाए हुई हैं सरकार द्वारा नरवाई जलाने को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है बावजूद इसके आज भी बेखौफ होकर नरवाई जलाई जा रही है।ऐसे एक मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम मुडिया में पटवारी हल्का नंबर 17 स्थित भूमि खसरा नंबर 76 रकबा 0.84 हेक्टेयर में ग्राम कोटवार ने नरवाई में आग लगाने सूचना पटवारी को दी जिसने पंचनामा दिया गया। जिसमें प्रकाश पिता नोनेलाल और लज्जू पिता महेश निवासी धौरेश्वर के द्वारा आग लगायी जाना बताया उमरियापान पुलिस थाना में कोटवार नेमचंद दाहिया ने की शिकायत पर दोनो के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है।

- Install Android App -

कलेक्टर ने अपील की  किसान नरवाई न जलाएं

इधर जिला कलेक्टर अवि प्रसाद ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे फसल की कटाई के बाद अवशेष नहीं जलाएं। अपनी अपील में कहा है कि मृदा उर्वरता बढ़ाने वाले सूक्ष्म जीवाणु आग में जलकर मर जाते हैं जिससे उत्पादकता पर असर पडता है। आग लगने से जान. माल के खतरे की भी आशंका बनी रहती है।