jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

कटनी के डायल-112हीरोज: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस

कटनी। कटनी जिले के थाना कुठला क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस में घायल यात्रियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित राहत कार्य से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

दिनांक 30 मार्च 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत लंतरा के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिसमें लगभग 08 यात्री घायल हो गए हैं एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही कुठला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112एफआरव्ही वाहनों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

- Install Android App -

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक दुर्गेश एवं पायलट दीपक कुमार ने पाया कि दुर्घटना में 08 यात्री घायल हो गए थे।

डायल-112 जवानों ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहनों की सहायता से शासकीय चिकित्सालय, कुठला पहुँचाया।

डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।