ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Ladli Bahana Awas Yojana 2024: मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त, इन महिलाओं को मिलेंगे 2.50 लाख रुपए

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना को लेकर बड़ी अपडेट जारी कर दी गई है। हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार प्रदेश सरकार ने इस योजना में पात्र महिलाओं के लिए पहली किस्त जारी कर दी है और जिन महिलाओं ने इस योजना में अपना आवेदन फार्म जमा किया था। उन सभी महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा इस योजना की पहली किस्त का पैसा जमा कर दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पहली किस्त का पैसा चेक करने के बारे में बताने वाले हैं एवं आपको जानकारी देंगे कि किन महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त का पैसा प्राप्त हुआ है।

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की हर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्का मकान देने का है। लाडली बहना आवास योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए थे और जिन महिलाओं ने इस योजना में अपना आवेदन फार्म जमा किया था, उन सभी महिलाओं के लिए सरकार ने पहली किस्त का पैसा जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार ने इस योजना में एक सूची जारी की है, इस सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 2.50 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। तो सबसे पहले हम जान लेते हैं कि आप लाडली बहना आवास योजना की सूची कैसे देखेंगे।

लाडली बहना आवास योजना सूची 2024 –

1. लाडली बहना आवास योजना 2024 की सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज दिखाई देगा।
3. यहां पर आपको दिखाई दे रहा है स्केच होल्डर वाले बटन पर क्लिक करना है।
4. अब आपके यहां पर PMAY वाले बटन पर क्लिक करना है।
5. इसके बाद आपके यहां पर दिखाई दे रही सूची में से मध्य प्रदेश राज्य को चयन करना है।
6. राज्य का चयन करने के बाद आपको दिखाई दे रही सूची में अपने जिले का चयन करना होगा।
7. इसके बाद क्रमशः अपनी तहसील जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक का चयन करने के बाद दिखाई दे रही सूची में अपने गांव के नाम पर क्लिक करना है।
8. इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपने गांव की सूची दिखाई देगी इस सूची में अपना नाम चेक कर लेना है अगर इस सूची में आपका नाम पाया जाता है तो आपको सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

लाडली बहना आवास योजना में कितने पैसे मिलेंगे –

- Install Android App -

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना का ही एक रूप है। जो पैसा भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनाने के लिए लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करती है, वही पैसा मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना में पात्र महिलाओं के खाते में जमा करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रही महिलाओं को पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 1,20,000 रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। वहीं शहरी क्षेत्र में लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत ₹2,50,000 जमा किए जाते हैं। यह पैसा लाभार्थियों को विभिन्न किस्तों के रूप में दिए जाते हैं।

Don`t copy text!