jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000, इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए जा चुके हैं। आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली पहली किस्त के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली ऐसी महिलाएं जिनके पास स्वयं का पक्का मकान नहीं है या फिर जो परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर है, उन सभी परिवार को पक्का मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी।

पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000 –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की आर्थिक सहायता राशि विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी की जाएगी। योजना की पहली किस्त में लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार दूसरी किस्त में फिर से ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। आखिर में योजना की शेष राशि तीसरी किस्त के दौरान जारी कर दी जाएगी। यह पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

- Install Android App -

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा पहली किस्त का लाभ –

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई जरूरी पात्रताओं का पालन करने वाली महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त का भुगतान करेगी। अगर आप इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित जरूरी पात्रताओं का पालन करती हैं, तो आप योजना की पहली किस्त का पैसा प्राप्त कर सकती हैं।

______________

यह भी पढ़े –