jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार 03 करोड़ महिलाओं को बनाएगी लखपति, शुरू होगी नई योजना

सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सारी योजनाओं का संचालन किया जाता है, इसी तरह केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना को शुरू की जाएगा। इस योजना के अंतर्गत, हर गांव में सरकार द्वारा लखपति दीदी बनाई जाएगी, जिनका काम महिलाओं की समस्याओं का समाधान करना होगा और गांव में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना होगा। इसी के साथ, सरकार द्वारा प्राप्त विभिन्न प्रशिक्षण द्वारा वह उचित रोजगार प्राप्त कर सकेंगी।

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत भारत सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

लखपति दीदी योजना के लाभ –

1. इस योजना के अंतर्गत, सरकार द्वारा कई महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाए जाएंगे, जिसमें गांव की महिलाएं शामिल होंगी।
2. लखपति दीदी योजना से देश की करोड़ों महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वह उन्हें अपने कौशल का विकास करने में मदद करेगा।
3. लखपति दीदी योजना के तहत, देश की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसमें सिलाई मशीन चलाने, ड्रोन उड़ाने के साथ ही कई अन्य प्रशिक्षण शामिल किए जाएँगे।
4. उन्हें उचित कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
5. इस योजना के तहत, सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधा देश की महिलाओं तक पहुंच रहा है या नहीं।

लखपति दीदी योजना के लिए जरूरी पात्रता –

सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली लखपति दीदी योजना के लिए निर्धारित जरूरी पात्रता इस प्रकार है।

1. योजना का लाभ केवल भारत की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य होना चाहिए।
3. महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
4. महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

लखपति दीदी योजना आवेदन प्रक्रिया –

- Install Android App -

केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत देश भर की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। फिलहाल भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना में आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। केवल इस योजना की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे।

Pan Card Online Apply: फ्री 05 मिनट में पैन कार्ड कैसे बनाएं, पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे, देखे पूरी जानकारी

Pan Card Online Apply: फ्री 05 मिनट में पैन कार्ड कैसे बनाएं, पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे, देखे पूरी जानकारी

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –