jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों में बड़ा घोटाला: 7,800 टन चावल गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की उचित मूल्य की राशन दुकानों में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। भौतिक सत्यापन में 7,891.73 टन चावल का स्टॉक कम पाया गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग के आदेश पर 31 मार्च 2024 की स्थिति में पूरे प्रदेश की 13,779 राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 894 दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पाई गई। विभाग ने कार्रवाई करते हुए 101 दुकानों के आबंटन निलंबित, 72 के निरस्त, 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज और 94 दुकानों पर वसूली के लिए आरआरसी जारी कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण और सत्यापन जारी रहेगा।