jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक निलंबित

बलरामपुर। शराब पीकर स्कूल पहुंचने के मामले में वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कुसमी निर्धारित किया गया है और उन्हें नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मनमोहन सिंह कैमरे के सामने यह स्वीकार करते नजर आए कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्थानीय लोगों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।