jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा: संगठन महापर्व जिला निर्वाचन का अंतिम चरण पूर्ण!  11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव दिवस

हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा जिले की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कमल कुंज भाजपा कार्यालय पर किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि जिले के संगठन महापर्व के जिला निर्वाचन अधिकारी ,मप्र बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने की । जिले की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की अंतिम प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।

- Install Android App -

भाजपा द्वारा 11 से 25 जनवरी तक *संविधान गौरव दिवस* मनाया जा रहा है।जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में “मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान” विषय को लेकर बैठके, संगोष्ठियां,रैलियां आदि का आयोजन किया जा रहा है ,साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को 19 जनवरी को होगा जिसे हर बूथ में सुनने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।

संविधान गौरव दिवस अभियान के लिए मनीष निषोद को जिला प्रभारी एवं धर्मेंद्र पाल , अंकित कनेरे एवं विजयंत गौर को सह प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह यादव एवं अशोक जैन एवं राधेश्याम गौर को सफलतापूर्वक,निष्पक्ष एवं निर्विघ्न चुनाव कराए जाने हेतु अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।