jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

महतारी वंदन योजना 2024: इस दिन आएगा तीसरी किस्त का पैसा, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना की पहली दो किस्तों का भुगतान पहले ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हो चुका है। अब सभी महिलाएं योजना की तीसरी किस्त के इंतजार में हैं। इस आर्टिकल में हम महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

अगर आप छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला हैं और महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही हैं, तो आपको तीसरी किस्त से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त करना चाहिए। योजना के अनुसार, तीसरी किस्त का भुगतान बहुत जल्द ही लाभार्थी महिला के बैंक खाते में किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो राज्य सरकार द्वारा गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत, हर महीने लाभार्थी महिला को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, लाभार्थी महिला सालाना ₹12000 प्राप्त कर सकती हैं। यह पैसा महिलाओं के बैंक खाते में डीबीट के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। योजना के लाभार्थी महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म उपलब्ध हैं और योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पात्रता की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इस दिन आएगी तीसरी किस्त –

राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत, लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। पहली और दूसरी किस्त का भुगतान महिलाओं के बैंक खाते में राज्य सरकार द्वारा किया गया है और अब योजना की तीसरी किस्त मई महीने में प्राप्त होने वाली है। तिथि की घोषणा तो अभी नहीं की गई है, लेकिन हर महीने योजना की राशि महिलाओं को प्राप्त हो रही है। इसी तरह, तीसरी किस्त का पैसा मई महीने में किसी भी दिन राज्य सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जा सकता है।

सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा लाभ –

प्रदेश सरकार द्वारा जिन महिलाओं के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा, उन महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता का पालन करने वाली महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है।

अब तक योजना के तहत महिलाएं दो किस्तों का सफल भुगतान प्राप्त कर चुकी है। आपको सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता की जानकारी प्राप्त करना चाहिए। पात्रता का पालन करने वाली महिलाएं योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।

- Install Android App -

महतारी वंदन योजना के लिए जरूरी पात्रता –

1. योजना के तहत केवल राज्य की मूल निवासी महिला आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. अधिकतम 60 वर्ष की उम्र वाली महिला योजना में पात्र मानी जाएगी।
4. महिला के परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
5. महिला के परिवार में किसी सदस्य के पास शासकीय नौकरी नहीं होना चाहिए।
6. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।

CBSE Board Result 2024: 10वी 12वी रिजल्ट का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखे अपना रिजल्ट

Voter Card Download: यहां देखे वोटर कार्ड डाउनलोड करने का नया और सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़े –