jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

मच्छरजन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु मलेरिया जागरूकता रथ रवाना

हरदा : जिले में 1 से 30 जून तक मलेरिया निरोधक माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को मच्छर जन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

मच्छरजन्य बीमारियों से जनसामान्य को बचाव, नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़ व डॉ. जे.के. चौरे ने मलेरिया रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Install Android App -

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़ ने बताया कि मलेरिया रथ के माध्यम से चिन्हित ग्रामो में माईकिंग एवं प्रचार-प्रसार पंपलेट्स वितरण कर ग्रामीणों को मच्छर जन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु जागरूक किया जावेगा।

इसके अलावा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा बुखार के रोगियों की मलेरिया जॉच की जा रही है एवं चिन्हित ग्रामों में कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है। साथ ही नारे लेखन तथा लार्वा सर्वे भी किया जा रहा है।