jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि सनावद में जैन समाज की तीन बेटियों ने पेश की नई मिसाल

सनावद। बदलते समाज में बेटियां आज हर क्षेत्र में बेटों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण सनावद में देखने को मिला, जहां तीन बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर समाज के सामने एक नई और प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

सन्मति जैन काका ने बताया की जैन समाज के सदस्य अरुण कुमार जैन* का निधन हो गया। उनका कोई पुत्र नहीं था। ऐसे में उनकी तीनों बेटियों प्रेरणा, प्रियंका, प्रिया ने आगे आकर बेटे का फर्ज निभाया। समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए तीनों बेटियों ने जैन मुक्तिधाम, सनावद में पूरे विधि-विधान से अपने पिता को मुखाग्नि दी।

- Install Android App -

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि यह कदम समाज के लिए एक संदेश है। आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे हर सुख-दुख में अपने परिवार का संबल बन रही हैं। बेटियों के इस साहसिक निर्णय की पूरे समाज में सराहना हो रही है।

न.पा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष चौधरी बताया की यह घटना उन लोगों के लिए सबक है जो आज भी बेटा-बेटी में फर्क करते हैं। बेटियां भी कुल का नाम रोशन करती हैं और जरूरत पड़ने पर हर जिम्मेदारी निभाती हैं।