नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना एकदिवसीय मुकाबलों में सबसे अधिक शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं। वहीं विश्व में वह दूसरे नंबर पर हैं। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में पचास गेंदों पर ही शतक लगा दिया था। इसी के साथ ही मंधाना ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 16 वां शतक लगाया है। मंधाना ने 63 गेंदों मे 125 न बनाये।
वहीं एकदिवसीय में सबसे अधिक 17 शतक का रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया की मैग लैंनिग के नाम पर है। सबसे तेज शतक भी लैंनिग के नाम है । लैंनिग ने 45 गेंदों में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉर्थ सिडनी में शतक लगाया था। वहीं मंधाना के 16 शतक हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की सूजी वहीं इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के नाम 14 शतक शतक हैं जबकि इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के नाक 13 शतक है। श्रीलंका की चमारी अथापथु के नाम 12 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

