jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

हंडिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मीडिया वर्कशॉप का किया गया आयोजन: विभिन्न बिमारी और  सेवाओं की दी गई जानकारी! 

हंडिया।मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में बीएमओ डॉ सैलजा महाजन और जनपद पंचायत सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर के संयुक्त नेतृत्व में मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईई अजय उपाध्याय द्वारा मीडिया का सहयोग शासकीय योजनाओं में प्राप्त होने की महत्ता पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया द्वारा ब्लाक के 164 ग्रामों में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।जिनमें दस्तक अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है।बताया गया कि 0-59 माह आयु के बच्चों में बाल मृत्यु दर में कमी लाने हेतु प्रतिवर्ष दो बार छः माह के अंतराल से यह अभियान चलाया जाता है।

दस्तक अभियान के माध्यम से घर घर जाकर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की टीम द्वारा निम्न सेवाएं प्रदान की जाती है।

1. 0-59 माह आयु के बच्चों में कुपोषण की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल

2. नवजात शिशुओं में बिमारी की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल।

3. बच्चों में निमोनिया की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल।

4. बच्चों में एनीमिया की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल।

5. दस्त रोगो की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल।

- Install Android App -

6. विटामिन ए अनुपुरण।

7. जन्मजात विकृति एवं वृद्धि विलंब।

8. श्रवण बाधित एवं दृष्टि दोष का चिन्हांकन।

9. SNCU एवं NRC से छुट्टी प्राप्त बच्चों का फालो अप।

10. टीकाकरण से छूटे ड्राप आउट एवं लेफ़्ट आउट बच्चों का वैक्सीनेशन।

11. डायरिया कि रोकथाम हेतु घर घर ORS पैकट वितरण।

इसी के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान,आयुष्मान भारत निरामयम योजना। टीबी मुक्त भारत अभियान, एनसीडी परिवार नियोजन,टीकाकरण प्रसुति प्रतिक्षालय आदि कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई।

इस दौरान बीएमओ डॉ शैल्जा महाजन,जंप सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर, बीपीओ सुरेश खांडे,

वरिष्ठ पत्रकार बलवीर सिंह खत्री, अवधेश तिवारी,दुर्गेश अग्रवाल,पीडी धनगर सहित सुमित खत्री मौजूद थे।