jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

उज्जैन : साड़ी कारोबारी की कार में बदमाशों ने आग लगाई

उज्जैन। देवास रोड स्थित एलपी भार्गव नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दो बदमाशों ने व्यवसायी की कार में पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। एक बदमाश ने पत्थर से कार का कांच फोड़ा, फिर भीतर पेट्रोल छिडक़ा और आग लगा दी, जबकि दूसरा इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद हुई है।

- Install Android App -

सतीगेट पर शहनाई साड़ी के नाम से कारोबार करने वाले व्यवसायी नरेश धनवानी के साथ यह घटना हुई है। धनवानी का निवास एलपी भार्गव नगर में है। रात में उन्होंने अपनी कार घर के सामने पार्क की थी। करीब 3 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश यहां पहुंचे, दोनों ने सफेद कपड़ा सिर और चेहरे पर डाल रखा था। बमुश्किल एक से डेढ़ मिनट में कार में आग लगाकर दोनों फरार हो गए। दमकल यहां पहुंचती तब तक पूरी कार जल चुकी थी।

व्यवसायी नरेश धनवानी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से साफ पता चलता है कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर इस वारदात को अंजाम देने आए थे इसीलिए उन्होंने खुद भी घटना के वीडियों बनाए। धनवानी ने बताया कि मेरी तो किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं है। व्यवसायी नरेश धनवानी प्रॉपर्टी संबंधी कारोबार भी करते हैं, संभव है कि व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें धमकाने के लिए यह घटना करवाई गई हो। फिलहाल माधवनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।