jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

हरदा : 20 जनवरी से जिला पंचायत में आयोजित होगी जनसुनवाई

हरदा : शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम अब 20 जनवरी 2026 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित होगी ।

- Install Android App -

इस जनसुनवाई में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं, शिकायतों और आवेदनों का निराकरण करेंगे।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर जिला पंचायत सभाकक्ष पहुँचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।