jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Mousum News: मानसून की मेहरबानी से राजस्थान हुआ तरबतर, स्कूल कालेज बंद,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान। देश में अभी सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह से मानसून सक्रिय हुआ है। कहीं हलकी बूंदाबांदी जो कही पर भारी बारिश हुई है। धौलपुर, भरतपुर के साथ हाड़ौती अंचल में भी अच्छी बरसात हो रही है। धौलपुर में दो दिन तक हुई भारी बरसात के कारण शिक्षा विभाग ने आगामी आदेश तक सरकारी व निजी स्कूल बंद किए। सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे। हालांकि शहर में सोमवार को बारिश नहीं हुई। सीडीईओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि जिले में मंगलवार को भी राजकीय व निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। अगर आज और कल दिनभर बारिश नहीं होती है तो विद्यालय पुनः खोलने पर विचार.विमर्श किया जाएगा।वहीं हाड़ौती अंचल में सोमवार को भी मानसून की मेहरबानी रही। कोटा में शाम 5 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो आधे घंटे तक चला। झालावाड़ में कुछ स्थान पर झमाझाम बरसात हुई। बूंदी में शाम को हवा के साथ बारिश हुई। केशवरायपाटन में तेज बारिश हुई। वहीं बारां में करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। अजमेर में भी शाम के समय तेज बारिश होने से शहर में लोगों को ठंडी हवाओं से राहत मिली।