jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

MP कांग्रेस में जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उमेश देवराय ने दी शुभकामनाएं।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व ने मध्‍य प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है।

इंदौर के लोकप्रिय युवा नेता जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उमंग सिंघार को सीएलपी लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उमेश देवराय ने खुशी जाहिर की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि पटवारी जी के कार्यकाल के कांग्रेस लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन करेगी और ज्यादा से ज्यादा सीट मध्यप्रदेश में जीतेगी।

- Install Android App -

उमेश देवराय ने बताया कि पटवारी को तेजतर्रार नेता माना जाता है। वे अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और उनका पूरा प्रदेश घूमा हुआ है। कमल नाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे जीतू पटवारी 2018 के चुनाव में मीडिया विभाग के अध्यक्ष और इस विधानसभा चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए थे। जीतू पटवारी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।  वे पहली बार 2013 में राऊ विधानसभा सीट से 14वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 2018 में दूसरी बार विधायक चुने गए। वे वर्तमान में कांग्रेस सचिव और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हैं। राहुल गांधी जी के करीबी माने जाते हैं जीतू पटवारी दो बार के विधायक रहे हैं।