jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

MP में बनेंगे स्‍मार्ट गांव, CM कमलनाथ ने की ‘जायका’ से चर्चा

भोपाल: मध्यप्रदेश में स्मार्ट सिटी की तरह स्मार्ट गांव भी बनाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जायका (जापान इंटरनेशनल कार्पोरेशन एजेंसी)  के प्रतिनिधिमंडल से स्मार्ट गांव बनाने के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित परियोजनाओं का परीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिससे अगले 3 वर्ष में योजनाएं मूर्तरूप ले सकें। उन्होंने जायका मिशन दल से प्रदेश में मोनो रेल परिचालक प्रोजेक्ट तथा वन संरक्षण, संयुक्त वन प्रबंधन और जैव विविधता परियोजना में निवेश की इच्छा व्यक्त की।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान जायका के मिशन दल ने बताया कि जापान द्वारा मध्यप्रदेश में समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय सहायता देने की सहमति दी गई है। जायका से वित्तीय सहायता के लिए 3000 करोड़ रुपए की परियोजना प्रस्तावित हैं। परियोजना में मंदसौर, नीमच एवं रतलाम जिले के 9 विकासखंड के 1735 गांव में लगभग 20 लाख ग्रामीण आबादी को घरेलू नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध होगा।