jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Mp Big News : बिजली विभाग के कर्मचारी के घर नकाबपोश चड्डी बनियान गिरोह ने की पांच लाख की डकैती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शहडोल : शहर कोतवाली क्षेत्र के कोयलारी में सोमवार की देर रात बिजली विभाग के कर्मचारी के घर नकाबपोश चड्डी बनियान गिरोह ने डकैती डाली। आठ सदस्यीय गिरोह लोहे की राड व व अन्य हथियार लेकर रात में लगभग 1.30 बजे घर में घुसा। पांच लाख के सोने चांदी ले गए।

परिवार को बेहोश किया…

घर के अंदर मौजूद राजेश सेन की पत्नी पूनम और उसके दो बच्चों बेटा बेटी को कोई नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके पहले 17 वर्षीय बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी किए। बेटी और पत्नी को भी डराया धमकाया। जब तीनों बेहोश हो गए तो घर के अंदर फीस के लिए रखे 35 हजार रुपए नगद और सोने चांदी के गहने निकाल कर ले गए।

- Install Android App -

डकैती की सूचना पड़ोसियों ने  दी…

रजनीश कुमार सेन के मुताबिक लगभग 5 लाख की डकैती की हुई है। रजनीश कुमार की पत्‍नी बीमार रहती हैं। वह बिजली विभाग में लाइन परिचालक के पद पर पदस्थ हैं। सोमवार को पत्‍नी की जांच-रिपोर्ट के लिए जबलपुर गया था। रात में उसे लगभग 2.45 उसके पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर में डकैती हो गई है।

इस घटना का एक वीडियो भी हैं…

कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है और 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने रजनीश सेन को या उसके घर के किसी सदस्य को कोतवाली बुलाया है ताकि रिपोर्ट दर्ज की जा सके इस घटना का एक वीडियो भी सीसीटीवी में यह सभी डकैत गिरोह के सदस्य लोहे की राड, हथियार लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।