jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

MP BREKING NEWS : भूखंड के नामांतरण करने के लिए पटवारी ने सात हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने पकड़ा

मकड़ाई समाचार अलीराजपुर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने शुक्रवार को जोबट के कस्बा पटवारी बालू सिंह डावर को 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार फरियादी ग्राम खुटाजा निवासी बादल सिंह चौहान ने अपने भूखंड के नामांतरण के लिए आवेदन किया था। इसके एवज में पटवारी डाबर ने 7000 घूस मांगी। इस पर फरियादी ने शिकायत की थी। शिकायत की तस्दीक की गई, जिसमें प्रारंभिक तौर पर मामला सही पाया गया। इस पर ट्रेप की योजना बनाई गई। शुक्रवार दोपहर अपने कार्यालय में पटवारी ने जैसे ही रिश्वत के 7000 रुपये लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लोकायुक्त के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच उपरांत न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जाएगा।