jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

MP Crime News : किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के मामले में कांग्रेस विधायक के भतीजे और उसके तीन मित्रो पर मामला दर्ज

सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे और उसके तीन मित्रो के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। एक 17 वर्षीय किशोरी ने थाने में सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के भतीजे सहित 3 युवको पर अगवा कर गैंगरेप कर पाक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 21 नवंबर को वह घर से बाहर किसी काम से निकली थी तभी आरोपित सरविंद कुशवाहए रामू कुशवाह और छोटे खान सफेद रंग की स्कार्पियो से आए। ये लोग उसे अगवा कर मोतीझील स्थित प्लांट के पास ले गए। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों पर नामजद एफआइआर दर्ज की। इनमें सरविंद कुशवाह सुमावली क्षेत्र से विधायक अजब सिंह कुशवाह का भतीजा है। एफआइआर के अनुसार आरोपितों ने पीड़िता को करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा और हैवानियत करते रहे। फिर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे।17 वर्षीय किशोरी ने तीन लोगों पर अपहरण और सामूहिक की एफआइआर दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच की जा रही है। अभी आरोपित नहीं पकड़े गए हैं।