jhankar

MP Election 2023: जातिगत समीकरण वाले क्षेत्रों अधिकारियों की विशेष निगरानी

विधान सभा चुनाव-2023  में इस बार जातिगण समीकरण वाले क्षेत्र खास निगरानी में रहेंगे। मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की  नजर रहे

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर | विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर इस बार जातिगण समीकरण वाले क्षेत्र खास निगरानी में रहेंगे। ऐसे क्षेत्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की संयुक्त नजर रहेगी। वहीं पोलिंग बूथों का चिन्हांकन इस तरह गंभीर रूप में होगा कि अगर वहां पिछले चुनाव में 75 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ है तो वह इस श्रेणी में रखा जाएगा। गंभीर और असुरक्षित पोलिंग बूथों का चिन्हांकन शनिवार शाम तक कर लिया जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे जो चार सितंबर को होने वाली जोन की बैठक में रखी जाएगी। इसके बार पूरे जिले की तैयारियों की रिपोर्ट लेकर कलेक्टर व एसएसपी भोपाल निर्वाचन आयोग की बैठक में शामिल होंगे। शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई जिसमें तैयारियों पर मंथन हुआ। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसएसपी राजेश सिंह चंदेल की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में एएसपी, अपर इ1कलेक्टर,एसडीएम,सीएसपी,तहसीलदार और सभी टीआई स्तर के अधिकारियों को बुलाया गया। चुनाव आए इसलिए अफसरों ने किया परिचय : विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक थी और पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारी जिले में नए आए हैं। पहले अधिकारियों के बीच आपस में परिचय और तालमेल सबसे ज्यादा जरूरी है, इसी कारण प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने आपस में परिचय किया।