ब्रेकिंग
हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M... MP Big Breking News: सरकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई और 2972 पदो निकाली भर्ती: हजारों बेरोजगारो स... हरदा: एमडी ड्रग्स, अफीम तथा शराब छुड़वाने के लिए डॉक्टर विशाल सिंह बघेल दिलाएंगे निःशुल्क परामर्श. भारत के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत

MP NEWS : पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! 4 पत्नियां छोड़ चुकी थीं घर…. पांचवीं ने तंग आकर काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट; सड़क पर फेंक दिया शव

महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए

मकड़ाई समाचार सिंगरौली। सिंगरौली जिले के उर्ती गांव में हुए एक शख्स के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। गांव के बीरेंद्र गुर्जर का बीती 21 फरवरी को शव बरामद हुआ था। मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान थे।

कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी। इस बीच, पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ, उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की।

इस दौरान मृतक की पत्नी भी पुलिस के शक के घेरे में आ गई। पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पत्नी कंचन ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था।

- Install Android App -

तंग आकर कंचन ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए एक साजिश रची और 21 फरवरी की रात अपने पति बीरेंद्र के भोजन में नींद की 20 गोलियां मिला दीं। पति के गहरी नींद में डूब जाने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! पूछताछ में पता चला कि महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए। इसके बाद धारधार हथियार से गुप्तांग पर प्रहार कर पति को मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! वारदात को अंजाम देने के बाद कंचन ने पति के शव को कपड़ों में लपेटकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। यही नहीं, आरोपी महिला ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े और चप्पलों को भी जला दिया।

पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! पुलिस के मुताबिक, कंचन गुर्जर मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पांचवी पत्नी थी। इससे पहले चार पत्नियां बीरेंद्र से प्रताड़ित होकर उसे पहले ही छोड़ चुकी थीं। कंचन ने भी इसी प्रताड़ना से तंग आकर पति को मौत को घाट उतार दिया।