jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज

MP NEWS : पति ने जबरदस्ती संबंध बनाने का किया प्रयास, पत्नी ने धारदार हथियार से काट दिया गुप्तांग

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी से जबरदस्ती संबंध बनाना करने का प्रयास किया। इससे नाराज होकर पत्नी ने धारदार हथियार से पति का गुप्तांग काट दिया। पीड़ित पति इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटना 7 दिसंबर की बताई जा रही है।

टीकमगढ़ में पति का गुप्तांग काट फरार हुई पत्नी, वजह सुन उड़ जाएंगे आपके होश

- Install Android App -

टीकमगढ़ जिले में एक अजीबो-गरीब घटना हुई। जिसमें एक पत्नी ने सेक्स के दौरान पति से नाराज होकर सब्जी काटने वाले हंसिया से अपने पति का गुप्तांग काट डाला। दरअसल टीकमगढ़ जिले के जतारा पुलिस थाने के रामनगर गांव में यह अजीब घटना घटी।

गांव के रहने बाले संजय राजपूत की शादी 2019 में गीता के साथ हुई थी। कुछ दिनों तो ठीक चला लेकिन फिर दोनों पति पत्नी में विवाद होने लगा। फिर ये लोग अलग-अलग रहने लगे। कुछ समय पहले ही दोनों साथ रह रहे थे। पति ने रात में सोने के दौरान त्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। बावजूद इसके पति संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति के गुप्तांग को सब्जी काटने बाले हंसिया से काट दिया। घटना के बाद पत्नी मौके से भाग गई।

घटना के बाद पीड़ित पति पहले इलाज करवाने झांसी गया। उसके बाद उसने पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामले को जंचा में लिया है। वहीं डॉक्टर का कहना है कि मामला बेहद गम्भीर है। पीड़ित का लिंग पूरी तरह कट गया है। साथ ही पेशाब नली भी कट गई है।