jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नर्मदापुरम : शोरूम संचालक ने 1 हजार में 14 शर्ट का ऑफर दिया, मची भगदड़

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर में न तो कोई धार्मिक आयोजन था और न ही कोई राजनीतिक कार्यक्रम, इसके बावजूद अचानक करीब 3 से 4 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर के लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब सातरास्ता इलाके में एक कपड़े के शोरूम को अवैध तरीके से खोले जाने की जानकारी सामने आई। बिना किसी अनुमति के शोरूम खुलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बिना किसी अनुमति के कर दी शोरूम की ओपनिंग
दरअसल, शोरूम संचालक ने प्रशासनिक अनुमति लिए बिना ही शोरूम की ओपनिंग कर दी थी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऐसा ऑफर दिया गया, जिसने लोगों को बड़ी संख्या में वहां पहुंचने पर मजबूर कर दिया। देखते ही देखते नर्मदापुरम ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे और शोरूम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।

- Install Android App -

1000 में 14-शर्ट का दिया ऑफर
शोरूम में भ्रामक ऑफर दिया गया था कि मात्र 1000 रुपये में 14 शर्ट मिलेंगी। इस ऑफर को देखकर और सुनकर कुछ ही समय में हजारों लोग शोरूम के बाहर इकट्ठा हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से हालात बेकाबू होने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती रही। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि अव्यवस्था फैल गई और हालात संभालना मुश्किल हो गया।

तहसीलदार ने शोरूम को किया सील
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालात का जायजा लेने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। तहसीलदार सरिता मालवीय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शोरूम को सील कर दिया। प्रशासन का साफ कहना है कि शोरूम संचालक ने किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली थी और न ही भीड़ नियंत्रण या सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए थे। ऐसी लापरवाही से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।