jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

News Shivpuri: जनता ने भाजपा मंत्री से मांगा 5 साल में क्षेत्र के विकास का हिसाब, खूब खरी खोटी सुनाई

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी । मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों जनता का समर्थन में उतर चुके है। अब नेता जी आमजनता के द्वार द्वार जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। इनमें कई तो ऐसे भी नेता जी है जो विगत कई वर्षो से क्षेत्र में की उपेक्षा करते आए है लोगो से मिले भी नही हैं अब वह जनता के दरवाजे पर वोट मांगने जा रही है उन्हे लोगो के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा शिवपुरी जिले के पोहरी में भाजपा उम्मीदवार लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के साथ हुआ जहां जनता ने उन्हे लताड़ा। नेता जी हाथ जोड़ जोडकर लोगो से इस बार जीताने की अपील कर रहे है कि अब रोड बनवाउंगा क्षेत्र का विकास करुंगा।
मामला पोहरी विधानसभा का है जहां पर भाजपा उम्मीदवार राठखेडा है जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थें जो कांग्रेस से भाजपा में गए थे, और दो बार क्षेत्र से विधायक चुने गए। राठखेड़ा आकुर्शी और सकतपुर गांव में जब चुनाव.प्रचार के लिए गए थे और जनता से वोट की अपील कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरी.खोटी सुनाई ।