jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

NSUI ने MP में मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का घेराव किया

सागर। मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के बंगले का एनएसयूआई ने घेराव किया है। मंत्री का भाई गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। जिसको लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल में मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं | एनएसयूआई ने मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग की है।

नेम प्लेट पर पोती काली स्याही

मंगलवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़कर प्रतिमा बागरी के बंगले के गेट के बाहर पहुंचे। कांग्रेस विंग के कार्यकर्ताओं ने गले में गांजे की माला पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा बागरी की नेम प्लेट पर काली स्याही पोत दी।

- Install Android App -

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरीकेडिंग की थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर मंत्री के बंगले की तरफ कूच किया। इस दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखी गई। इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री के बंगले के बाहर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे।

मंत्री का भाई और बहनोई गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई और बहनोई दोनों पर गांजा तस्करी का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसको लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बंगले के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।