jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

आईटीआई हरदा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 जून तक, 8वीं पास भी ले सकेंगे वेल्डर ट्रेड में दाखिला

हरदा : कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत संचालित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, हरदा में एनसीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 26 मई 2026 से शुरू हो गया है। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर से अथवा एमपी ऑनलाइन के अधिकृत सहायता केन्द्रों अथवा एमपी ऑनलाइन के मध्यप्रदेश स्थित किसी भी कियोस्क से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। इस हेतु संस्था एवं व्यवसाय की च्वाईस फिलिंग 1 जून से 30 जून तक की जा सकेगी। उन्होने बताया कि प्रवेश के लिये रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

- Install Android App -

रजिस्ट्रेशन के बाद ही च्वाईस फिलिंग की प्रक्रिया की जा सकेगी। इस वर्ष जो अभ्यर्थी 10वीं कक्षा अनुत्तीर्ण हैं, वे भी कक्षा 8वीं के आधार पर वेल्डर व्यवसाय में प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अपनी 10वीं अथवा 8वीं की अंकसूची के अनुसार ही करना होगा।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में स्थापित हेल्प डेस्क पर सुबह 10ः30 से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नंबर 9329192910, 7879295044 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राचार्य ने आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है।