ब्रेकिंग
हंडिया। करणपुरा डेम में मिली अज्ञात युवक की चार दिन पुरानी लाश, पुलिस जांच में जुटी! सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Pan Card Aadhar link: अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए देना होगा ₹1000 का चार्ज

अगर आपने भी अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आज इस आर्टिकल में आपको पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी, परंतु आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से पहले लगने वाले ₹1000 के चार्ज के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें, आज के आर्टिकल में आपको पैन आधार लिंक हेतु लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए केंद्र सरकार एवं आयकर विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था। देश भर के समस्त पैन कार्ड धारी नागरिकों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया गया था। जिसके लिए विभाग द्वारा एक निश्चित समय सीमा तय की गई थी, इस समय सीमा के समाप्त हो जाने के बाद अब अगर आप अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करते हैं, तो आपको ₹1000 का शुल्क भुगतान करना होगा।

पैन कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। इसके माध्यम से हम वित्तीय लेनदेन एवं टैक्स भुगतान करते हैं। पैन कार्ड का इस्तेमाल एक जरूरी पहचान दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है। विभिन्न प्रकार की योजनाओं में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है।

ऐसे करे पैन कार्ड को आधार से लिंक –

अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अब आप ₹1000 की भुगतान के साथ इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आगे आपको पैन आधार लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

1. सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. होम पेज पर दिखाई दे रहा है पैन आधार लिंक वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. यहां आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
6. अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
7. आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
8. आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हेतु रिक्वेस्ट सबमिट कर ली जाएगी।
9. यहां आपको ₹1000 के शुक्ल का भुगतान करना होगा, जिसे आप किसी भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
10. शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद
11. 24 से लेकर 48 घंटे के बाद आपके पैन कार्ड को आधार से लिंक कर दिया जाएगा।
12. आप पैन कार्ड आधार लिंक की जानकारी एवं स्टेटस को उपलब्ध विकल्प के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –

Don`t copy text!