jhankar
ब्रेकिंग
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी

एमपी में स्कूल, कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल में बढ़ेगी पेट्रोलिंग

भोपाल। मध्यप्रदेश में लव जिहाद, बालिकाओं के शोषण और ड्रग्स के नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस एक बार फिर सख्ती शुरू करने जा रही है। जिससे अब मजनुओं को नहीं बख्शा जाएगा। स्कूल, कॉलेजों के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ेगी। हॉटस्पॉट चिन्हित कर ड्रग्स माफियाओं का नेटवर्क खत्म करेंगे।

- Install Android App -

सोमवार, 4 अगस्त को डीजीपी कैलाश मकवाना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी और एसपी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी बालिका का शोषण धार्मिक आधार पर न हो। किसी भी प्रारंभिक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। गर्ल्स, वर्किंग वुमन हॉस्टल से समंवय के लिए बीट अधिकारियों को नोडल बनाएं।

संवेदनशील इलाकों की पहचान करें
डीजीपी ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ भी अभियान तेज करने का आदेश दिया। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रग्स के हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों की पहचान करके, सुनियोजित तरीके से अभियान चलाकर ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क को खत्म करने का निर्देश दिया गया है।