jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

PM Kisan Yojana : इस दिन आएगा पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का पैसा, देंखें लिस्ट

PM Kisan Yojana : देश के सभी किसान पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक अपडेट आया है. जिसमें किस्त जारी होने के बारे में बताया गया है. जानिए विस्तार से.

PM Kisan Yojana

पिछली किस्तों के दौरान देखा गया है कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आई है। इसके पीछे का कारण भूमि अभिलेखों का सत्यापन बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि 15वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाए जा सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये भेजे जाते हैं. फिलहाल किसानों को 14 किश्तें दी जा चुकी हैं. किसान 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पीएम किसान योजना 15वीं किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में कमी आ सकती है

- Install Android App -

पिछली किस्तों के दौरान देखा गया है कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आई है. इसके पीछे का कारण भूमि अभिलेखों का सत्यापन बताया जा रहा है।

माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना 15वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों के नाम लाभार्थियों की सूची से हटाए जा सकते हैं. सरकार इन किसानों को पैसे लौटाने के लिए लगातार नोटिस भेज रही है. पैसे वापस नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

आप यहां ई-केवाईसी करा सकते हैं

जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा किसान नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा.
  • इसके बाद ई-केवाईसी के विकल्प पर जाएं।
  • इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा डालें।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा.

ओटीपी डालने के बाद आपका ई-केवाईसी हो जाएगा। किसान यहां संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर – 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां भी आपकी सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा.