jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, सुबह कोहरे के साथ गुलाबी ठंड शुरू टिमरनी में प्रशासन के आदेश हवा में,प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रही नरवाई जलाने की घटनाएं हरदा में आरओ प्लांट विवाद ने पकड़ा तूल: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी पर धमकी देने का आरोप, थाने पहुंचा... खातेगांव में शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी को ट्रक से कुचला, मौके पर मौत; पुलिस महकमे में मच... आज मोहनपुर में SC/ST समुदाय की अहम बैठक आयोजित रात 10 बजे अंधेरे में सड़क पर खड़ा है कृषि यंत्र, न कोई संकेतक हो सकता है हादसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त

Pm Kisan Yojana 2024: देश के 90,000 से अधिक किसानों को नही मिलेगा पीएम किसान योजना की 16वी किस्त का पैसा, देखे कारण

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का पैसा फरवरी के अंत में या फिर मार्च के प्रारंभ में किसानों को प्रदान किया जा सकता है। 16वी किस्त के दौरान किसानों को सरकार ₹2000 देने वाली है। लेकिन हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार इस योजना के अंतर्गत देश के 90000 से अधिक किसानों को 16वीं किस्त का पैसा नहीं दिया जाएगा। क्या है बड़ा कारण और क्यों इन किसानों को अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। आज के इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी बताने वाले हैं।

भारत सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब पर के किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल सरकार ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करती है। सालाना ₹6000 किसानों को विभिन्न तीन किस्तों के रूप में प्राप्त होता है यह किस्त ₹2000 की होती हैं, जो कि किसानों को प्राप्त होती हैं। यह पैसा सरकार द्वारा किसानों की बैंक खाते में जमा किया जाता है। देश के करीब 8 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना की शुरुआत देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साल 2017 में की गई थी। तब से अब तक करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। तो आपको इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के बारे में जानकारी होनी चाहिए। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में हाल ही में जारी एक सूचना के अनुसार कहा है कि देश के करीब 90000 से अधिक किसानों को इस योजना की अगली किस्त का पैसा नहीं दिया जाएगा। इसके पीछे क्या कारण है और क्यों इन किसानों को पैसा नहीं मिलेगा, चलिए जानते हैं।

- Install Android App -

90,000 से अधिक किसानों को नहीं मिलेगा अगली किस्त का पैसा –

हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लगभग 90000 किसान पीएम किसान योजना से वंचित रहने वाले हैं। जारी की गई सूचना में किसानों को 31 जनवरी 2024 से पहले अपने पीएम किसान योजना के खाते की केवाईसी करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जिले के 90000 से अधिक किसानों ने अब तक अपनी पीएम किसान योजना की केवाईसी नहीं कराई है, इस वजह से भारत सरकार अब इन किसानों के खाते में फरवरी और मार्च के महीने में ट्रांसफर की जाने वाली 16वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं करेगी। क्योंकि भारत सरकार ने सूचना देकर सभी किसानों से कहा था कि अगर 31 जनवरी 2024 से पहले आप अपने पीएम किसान योजना खाते की केवाईसी नहीं करते हैं तो आपको अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। ऐसे में इन 90000 किसानों को अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा क्योंकि इन किसानों ने 31 तारीख से पहले अपने खाते की केवाईसी नहीं कराई है आप अपने खाते की केवाईसी घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

ऐसे करो KYC –

अगर आप अपने पीएम किसान योजना खाते की केवाईसी करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने मोबाइल से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी केवाईसी कर सकते हैं। यहां पर सरकार द्वारा केवाईसी प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड की आवश्यकता लगेगी आप सिर्फ अपने आधार और मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।