jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Rajsthan Big News: ‘हद कर दी आपने’ स्कूल की शिक्षिका बोली सरस्वती की तस्वीर नही लगेगी और पूजा नही करूंगी, बुला लो किसी भी पत्रकार को 26 जनवरी को स्कूल में हुआ हंगामा, ग्रामीण शिक्षिका पर भड़के

बारा : जिले के किशनगंज तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ग्रामीणों व विद्यालय की एक शिक्षिका के बीच जमकर हंगामा हुआ। उक्त हंगामे का विडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। उसको लेकर लोग शिक्षिका के अभद्र व्यवहार को लेकर टिका टिप्पणी कर रहे है। दरअसल राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम में सरस्वती की तस्वीर नहीं लगाने को लेकर ग्रामीणों और स्कूल की शिक्षिका के साथ नोक झोंक हुई।

- Install Android App -

लकड़ाई सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान महापुरुषों की तस्वीरें लगाई गई थी। शिक्षिका ने महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर और सावित्री बाई फुले की तस्वीर लगा दी। लेकिन मां सरस्वती की तस्वीर को दरकिनार किया। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षिका का भारी विरोध किया और इस बीच दोनों की तीखी नोक-झोंक भी सामने आई. वीडियो में ग्रामीणों व शिक्षिका में बहस हो रही है।