jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Ratlam News : दो पत्नी वालों को दो लाख रुपये देगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस के नेताओ को बिगडे़ बोल के बाद पार्टी की खूब किरकिरी होती है इसके बाद भी नेता अपनी जुबान पर नियंत्रण नही रख पाते है जिससे विरोधी पार्टी भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल जाता है।

मकड़ाइ एक्सप्रेस 24 रतलाम । अभी कुछ दिन पूर्व मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला नेता के टिप्पणी की थी। अभी दो दिन पूर्व सेम पित्रौदा ने रंगभेद नस्लवाद पर बोला अभी मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान के पास एटम बम वाली विडियो वायरल हो रही है ऐसे विगत दिवस कांतिलाल भूरिया के दो पत्नि वाले बयान ने हलचल मचाए रखी है। इससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है….

- Install Android App -

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया कहा कि कांग्रेस हर महिला को एक लाख रुपये सालाना देगी। जिसकी दो पत्नियां होगी उसे दो लाख रुपये सालाना मिलेंगे।  रतलाम लोकसभा सीट की सैलाना विधानसभा में आमसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने इस प्रकार को बेतुका बयान दे दिया। इनके बयान पर भाजपा के शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में रतलाम जिले की पांचों विधानसभाओं में प्रचार करेंगे। वे 10 मई को जावरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, सैलाना रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान के पक्ष में प्रचार करेंगे।