jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में करें निराकरण

बारिश से पूर्व सभी नाले व नालियों की साफ-सफाई कराएं

नक्शा तरमीम व नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं

वन ग्राम कायदा में 10 जून को आयोजित होगी ‘‘सांझ चौपाल’’

हरदा : सभी अधिकारी बैठक में पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहें। सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों का अवलोकन कर उनका निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेंट न रहें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये।

बैठक में जिला पंचायत की अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू व एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

कलेक्टर ने नगर निकायों व पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बारिश से पूर्व सभी नाले व नालियों की साफ-सफाई कराई जाए। उन्होने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया नक्शा तरमीम के कार्यों में गति लाएं। लंबित नामांतरण प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण कराएं।

कोई भी प्रकरण निर्धारित समयावधि से बाहर न जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नल जल योजना, स्वच्छता व भवन कर की राजस्व वसूली में गति लाएं।

कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को बताया कि 10 जून को ग्राम कायदा में ‘‘सांझ चौपाल’’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, बांसपानी, चन्दखाल, रातामाटी, लोधीढ़ाना, मालेगांव, बोरपानी, पाटियाकुंआ, रवांग, कचनार एवं केली सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। यह चौपाल सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होने सभी विभागीय मैदानी अमले को संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सांझ चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाए। साथ ही पूर्व से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी अद्यतन स्थिति चौपाल में प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकासात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएं, जिससे ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को चौपाल के दौरान स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिये।