jhankar
ब्रेकिंग
जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कॉलेज चलो अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ : उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, विद्यार्थियों क... मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

सिवनी मालवा: शासकीय स्कूलों में नहीं पहुंच रहे शिक्षक,तहसीलदार के निरीक्षण में लटके मिले ताले

के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक कितने लापरवाह है तहसीलदार के निरीक्षण में खुलासा हुआ शिक्षा विभाग के हाल बेहाल हैं। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान नहीं देने से समय पर नहीं खुल रहे हैं स्कूल जिसके चलते स्कूल में पदस्थ शिक्षक स्कूलों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूलों के ताले तक समय से नहीं खुल रहे हैं। इसकी भनक शिक्षा अधिकारियों को न हो, ऐसा संभव नहीं है। फिर भी शिक्षकों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। शुक्रवार को तहसीलदार राकेश खजूरिया के निरीक्षण में ग्राम झक्लाय के मिडिल स्कूल का गेट का ताला 10:30 तक नहीं खुला था छात्र ताला खुलने का इंतज़ार कर रहे तहसीलदार ने जब बच्चों से पूछा गया तो पता चला टीचर नहीं आये हैं ।

इस लिए बाहर खड़े हैं तहसीलदार ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग अधिकारी बीआरसी संगीता यादव को जानकारी दी । तहसीलदार ने निरीक्षण किया तो हालात बद से भी बदतर निकले स्कूल में ताला लटका रहा। शिक्षक स्कूल से गायब थे। यह तो निरीक्षण के कारण पोल खुली है वरना अधिकांश स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुंचते हैं और जो शिक्षक नेतागिरी से जुड़े हए हैं वे तो स्कल जाते ही नहीं हैं। तहसीलदार जी उनके स्कूल की तरफ भी जरा ध्यान दो।

- Install Android App -

इनका कहना  है।

मेरे द्वारा शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है नोटिस में जवाब मांगा गया है अगर सही जवाब नहीं दिया गया तो वेतन काटने सहित कार्रवाई की जाएगी। 

संगीता यादव बीआरसी 

सिवनी मालवा