jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

बिहार में ‘भारत बंद’ का दिखा खासा असर:  पटना मे प्रदर्शंनकारियो पर लाठीचार्ज मे एसडीओ भी पिट गए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पटना।प्रदेश की राजधानी पटना में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज की। प्रदर्शनकारियों को रोकने कर बेरिकेड लगाए और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।इसी दौरान भीड़ में एसडीओ श्रीकांत खांडेकर भी सिपाही के डंडे के शिकार हो गए. भीड़ में सिपाही को पता नहीं चला कि सिविल ड्रेस में एसडीओ श्रीकांत खांडेकर हैं और उसने प्रदर्शनकारी समझकर डंडा चला दिया।

प्रदर्शन के दौरान दुकानें हुई बंद

डाक बंगला चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकान खुले भी तो प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने शटर गिरा दिया।हालांकि पटना के डीएम ने पहले ही निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

भारत बन्द की सूचना पर स्कूल किये बंद।

वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी पटना में कई स्कूलों ने मंगलवार की रात को ही निर्देश जारी करते हुए विद्यालय को बंद कर दिया था. हालांकि राजधानी पटना में कुछ स्कूल बुधवार को खुले रहे, लेकिन प्रदर्शन और भारत बंद को देखते हुए काफी पहले ही छुट्टी कर दी गई।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है।बिहार के मधुबनी, आरा में ट्रेनें रोकी गईं। कई जिलों में आगजनी भी की गई है।आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा भी है।इसको लेकर भी कई जगहों से खबरें आईं कि अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने में परेशानी हुई है।