jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम 10 अक्टूबर शनिश्चरी अमावस्या पर नौसर शनि मंदिर में हवन म्यांमार में दिन दहाडे़ बाजार के पास भीषण बमबारी 49 की मौत एसडीएम जनसुनवाई में अतिक्रमण और धोखाधड़ी के मामले, 11 आवेदन आए हंडिया : रिद्धनाथ घाट पहुंचने से पहले ‘नाली यात्रा’ जरूरी! आंगनबाड़ी के पास कई दिनों से जमा पानी बना...

पेरू में एक ही ट्रैक पर आमने-सामने टकराई ट्रेनें, ड्रायवर की मौत

पेरू। दक्षिण अमेरिका के देश पेरू के मशहूर इंका स्थल माचू पिचू जाने वाले रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई और 40 यात्री घायल हुए हैं। इंका रेल और पेरू रेल द्वारा संचालित ये ट्रेनें मुख्य रूप से पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल तक ले जा रही थीं। पुलिस इस गंभीर घटना की जांच कर रही है, यह हादसा मंगलवार को हुआ।

- Install Android App -

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक घायलों में से 20 लोगों की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया है कि घायलों में विदेशी पर्यटक भी हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है। टक्कर के बाद ट्रैक पर दोनों इंजन एक-दूसरे के सामने बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़े दिखे। चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखरे थे और घायल लोग ट्रैक के किनारे पड़े थे। माचू पिचू पेरू का सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है, जहां हर साल 10 लाख से ज्यादा सैलानी आते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घायलों की मदद कर रही हैं और गंभीर रूप से चोटिल लोगों को उचित इलाज दिया जा रहा है। पेरू पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने कैसे आ गईं। यह मार्ग दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय है, इसलिए विदेशी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।